Cast Certificate 2026: दोस्तों यदि आप अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है अब आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से अपनी जाति प्रमाण पत्र को बना सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आप सभी को घर बैठे जाति प्रमाण पत्र कैसे बना सकते हैं यह पूरी प्रक्रिया बताने वाले हैं तो आप आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें, ऐसे ही जानकारियां तथा लेटेस्ट अपडेट को सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को जरूर ज्वॉइन करें।

Cast Certificate 2026
Cast Certificate क्या है? |
दोस्तों यदि आपको जाति प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी नहीं है तो चलिए देख लेते हैं जाति प्रमाण पत्र क्या होता है, जाति प्रमाण पत्र आपकी जाति का प्रमाण के लिए प्रमाणित दस्तावेज है जो की राज्य सरकार या केंद्र सरकार के द्वारा जारी किया जाता है यह दस्तावेज आपके जिले या तहसील से बनता है जिसे आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके बनवा सकते हैं।
जाति प्रमाण पत्र क्यों जरूरी है? |
आज के समय में जाति प्रमाण पत्र बहुत इंपॉर्टेंट दस्तावेज है, यदि आप कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी करते हैं तो जॉब में रिजर्वेशन के लिए, यदि आप छात्र हैं तो आपको जाति प्रमाण पत्र स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए भी लगेगा तथा किसी कॉलेज में एडमिशन के समय भी जाति प्रमाण पत्र माना जाता है।
यदि आप OBC , SC , ST कैटेगरी में आते हैं तो आप अपने जाति प्रमाण पत्र को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं यदि आप सामान्य केटेगरी में आते हैं तो आप EWS के लिए ऑफलाइन माध्यम से अपने तहसील से बनवा सकते हैं।
| Cast Certificate बनाने के लिए आवश्यक Documents |
दोस्तों जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्न डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी:
-
मोबाइल नंबर
-
ईमेल आईडी
-
आधार कार्ड
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- पुराना जाति प्रमाण पत्र (यदि हो तो)
- ग्राम प्रधान/पार्षद द्वारा जाति संबंधी प्रमाण।
Cast Certificate 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें |
जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए सभी राज्यों की अलग-अलग वेबसाइट है आप जिस भी राज्य से बिलॉन्ग करते हैं उसे राज्य के पोर्टल पर आपको जाना है यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य से हैं तो आपको edistrict.up.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसके बारे में हम इस आर्टिकल में विस्तृत से जानकारी देंगे।
दोस्तों ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको edistrict.up.gov.in पोर्टल पर सिटीजन लॉगिन (E-Sathi) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है जिसमें आपको अपने आधार को भी वेरीफाई करना पड़ेगा तथा सभी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करके, पेमेंट करके सबमिट करना होगा।
edistrict.up.gov.in (E Sathi) पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें |
दोस्तों edistrict.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा, उसके बाद सिटीजन लॉगिन (E Sathi) के लिंक पर क्लिक करना है।
फिर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना है, उसके बाद अपना मोबाइल नंबर तथा अन्य डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरकर सबमिट करना है।
फिर आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेज दिया जाएगा जो की आपके E Sathi को लोगिन करने में पासवर्ड के जगह पर काम लगेगा, ओटीपी डालकर लोगिन करने के बाद आप अपने पासवर्ड को अपने हिसाब से सेट कर पाएंगे।
UP Cast Certificate 2026 Online Apply Kaise Kare |
उत्तर प्रदेश में जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऊपर दिए गए स्टेप्स के माध्यम से सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात आपको सिटीजन लॉगिन (E Sathi) पर लॉगिन हो जाना है उसके बाद जाति प्रमाण पत्र अप्लाई करने के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करना है।
फिर आपको अपना आधार नंबर डालकर सबमिट करना है, उसके बाद आपके आधार नंबर में फीड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे ओटीपी को डालकर आप आगे बढ़ेंगे तथा और सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक सही से भरेंगे।
सभी डिटेल्स भरने के बाद में जरूरी डाक्यूमेंट्स जो ऊपर लिस्ट में दिया गया है उन सभी को अपलोड करना है यदि अपलोड करने में कोई प्रॉब्लम आ रही हो तो आप फॉर्मेट तथा डॉक्यूमेंट के साइज पर ध्यान दें जो कि आपको वहीं पर इंस्ट्रक्शंस दिया रहेगा।
डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आप सबमिट करें तथा ₹15 का पेमेंट करें उसके बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा, फिर आपको वेट करना है लगभग एक हफ्ता से 10 दिन के करीब में आपका जाति प्रमाण पत्र बनाकर आपके पोर्टल पर आ जाएगा।
जाति प्रमाण पत्र आपकी पोर्टल पर आने के बाद आपको फिर से सिटीजन लोगों पर अपना यूजर आईडी तथा पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है फिर आपको निस्तारित आवेदन पर आपको अपनी जाति प्रमाण पत्र दिखाई देगा जिस पर आप लोग क्लिक करके डाउनलोड कर पाएंगे।
Important Link |
|
| Online Apply | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Join WhatsApp | Join Telegram |
| Official Website | Click Here |
Important Questions & Answer |
Q. Cast Certificate क्या होता है?
जाति प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज होता है जो आपकी जाति की पुष्टि करता है। इसे राज्य या केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है और यह आपके जिले या तहसील में बनता है। अब आप इसे घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
Q. Cast Certificate किन कामों में लगता है?
दोस्तों आज के समय में जाति प्रमाण पत्र बहुत ही महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। सरकारी नौकरी में रिजर्वेशन, प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन, स्कॉलरशिप और कॉलेज एडमिशन जैसे कई जगहों पर इसकी आवश्यकता होती है। OBC, SC, ST कैटेगरी वालों के लिए यह अनिवार्य माना जाता है।
Q. क्या General Category वालों को भी Cast Certificate बनता है?
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए Cast Certificate नहीं बल्कि EWS Certificate दिया जाता है। यह अधिकतर राज्यों में अभी भी ऑफलाइन माध्यम से तहसील से जारी किया जाता है।
Q. Cast Certificate बनाने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
आवेदन के लिए मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो, स्वप्रमाणित घोषणा पत्र, पुराना जाति प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), और ग्राम प्रधान/पार्षद द्वारा जाति से संबंधित प्रमाण की आवश्यकता होती है।
Q. UP में Cast Certificate बनाने के लिए कौन-सी वेबसाइट है?
उत्तर प्रदेश राज्य में जाति प्रमाण पत्र के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल edistrict.up.gov.in का उपयोग करना होता है। यहीं से रजिस्ट्रेशन, आवेदन और डाउनलोड सभी कार्य किए जाते हैं।
Q. E Sathi (ई-साथी) पर रजिस्ट्रेशन कैसे होता है?
सबसे पहले edistrict.up.gov.in पर जाएं, Citizen Login (E-Sathi) पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें। OTP डालने के बाद आप अपना पासवर्ड सेट कर सकते हैं और रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है।
Q. ऑनलाइन Cast Certificate कैसे अप्लाई करें?
पहले E Sathi पोर्टल पर लॉगिन करें, जाति प्रमाण पत्र वाले लिंक पर क्लिक करें, आधार नंबर डालकर OTP से वेरीफाई करें, सभी डिटेल्स ध्यान से भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और अंत में फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
Q. Cast Certificate बनने में कितना समय लगता है?
फॉर्म सबमिट करने के बाद सामान्यतः 7 से 10 दिन में आपका जाति प्रमाण पत्र बनकर पोर्टल पर उपलब्ध हो जाता है। इसे आप निस्तारित आवेदन सेक्शन में देख पाएंगे।
Q. Cast Certificate डाउनलोड कैसे करें?
जब प्रमाण पत्र तैयार हो जाता है, आप E Sathi पोर्टल पर लॉगिन करें, निस्तारित आवेदन में जाएं और अपने जाति प्रमाण पत्र के लिंक पर क्लिक करके PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें।
Q. क्या Cast Certificate ऑनलाइन सत्यापित किया जा सकता है?
हाँ, ऑनलाइन सत्यापन बिल्कुल संभव है। इसके लिए edistrict पोर्टल पर “प्रमाण पत्र सत्यापन” लिंक पर जाएं, Application ID और Certificate ID दर्ज करें और सर्च करें फिर आपके प्रमाण पत्र की पूरी जानकारी तुरंत दिख जाएगी।
