WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

BTEUP Odd Semester / Special Back Paper Result 2025 घोषित, अभी चेक करें अपना रिजल्ट

BTEUP Odd Semester / Special Back Paper Result 2025: दोस्तों प्राविधिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ की तरफ से विषम सेमेस्टर/विशेष बैक पेपर परीक्षा नवम्बर-दिसम्बर 2025 से जुड़ा बहुत ही महत्वपूर्ण नोटिस जारी कर दिया गया है। इस नोटिस के अनुसार इन परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है।

BTEUP Odd Semester Result 2025 Notice

यह नोटिस सचिव, प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा सभी परिषद से सम्बद्ध राजकीय, अनुदानित एवं निजी क्षेत्र की संस्थाओं के प्रधानाचार्य/निदेशक के नाम जारी किया गया है। नोटिस पर दिनांक 14/01/2026 एवं संख्या प्राशिप/अनु03/2026/6678 अंकित है।

नोटिस का विषय है – “विषम सेमेस्टर/विशेष बैक पेपर परीक्षा, नवम्बर-दिसम्बर 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने के सम्बन्ध में।”

कब हुई मीटिंग और कब हुआ रिजल्ट घोषित?

नोटिस में बताया गया है कि 14/01/2026 को निदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उ.प्र., कानपुर की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक परिषद द्वारा आयोजित विषम सेमेस्टर/विशेष बैक पेपर परीक्षा, नवम्बर-दिसम्बर 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने के सम्बन्ध में हुई थी।

परीक्षा समिति द्वारा परीक्षा परिणाम के अवलोकन के बाद 14/01/2026 को अध्यक्ष, प्राविधिक शिक्षा परिषद/अपर मुख्य सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा इन परिणामों को घोषित किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया। अनुमोदन के उपरान्त विषम सेमेस्टर/विशेष बैक पेपर परीक्षा, नवम्बर-दिसम्बर 2025 का परीक्षा परिणाम 14/01/2026 को ही घोषित कर दिया गया है।

BTEUP Result 2025 कैसे देख सकते हैं छात्र?

नोटिस के अनुसार परीक्षा परिणाम परिषद की वेबसाइट www.bteup.ac.in पर उपलब्ध है। वेबसाइट पर Result नामक लिंक दिया गया है, जिसके माध्यम से छात्र/छात्राएं अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

See also  MRF Tyre Ltd Dahej Bharuch Gujarat Recruitment 2026

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपनी पंजीकरण संख्या (Enrollment No.) एवं जन्मतिथि की सहायता लेनी होगी। संस्थाओं से यह भी अपेक्षा की गयी है कि वे अपने स्तर से छात्र/छात्राओं को इस सूचना से अवगत कराएं तथा नोटिस बोर्ड पर भी यह सूचना चस्पा करना सुनिश्चित करें।

BTEUP UFM Case 2025 (Unfair Means)

नोटिस में यह भी अवगत कराया गया है कि नवम्बर-दिसम्बर 2025 की परीक्षा में अनुचित साधन (Unfair Means) के प्रयोग में आरोपित कुल 55 छात्र/छात्राओं का परीक्षा परिणाम रोके जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय परीक्षा समिति द्वारा लिया गया है और इसके साथ सूची संलग्न है।

इसके अलावा, विभिन्न विषयों की कुल 644 लिखित उत्तरपुस्तिकाओं में मोबाइल नम्बर अंकित करने वाले छात्र/छात्राओं को संबंधित विषय में शून्य अंक प्रदान करते हुए परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।

सेमेस्टर के अनुसार अनुचित साधन (U.F.M.) के मामलों की संख्या इस प्रकार है:

  • First Semester: 37 केस (No. Of U.F.M. 37)
  • Third Semester: 4 केस (No. Of U.F.M. 4)
  • Fifth Semester: 9 केस (No. Of U.F.M. 9)
  • Back Paper: 3 केस (No. Of U.F.M. 3)
  • Special Back: 2 केस (No. Of U.F.M. 2)

Total No. Of U.F.M. Cases -> 55 दर्ज किये गये हैं।

किस-किस को भेजी गयी है प्रतिलिपि?

नोटिस की प्रतिलिपि सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु कई अधिकारियों को भेजी गयी है। इसमें निम्नलिखित शामिल हैं:

  • निजी सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ।
  • महानिदेशक, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
  • निदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश, कानपुर।
  • संयुक्त निदेशक, प्राविधिक शिक्षा, पूर्वी क्षेत्र/बुन्देलखण्ड क्षेत्र/मध्य क्षेत्र/पश्चिमी क्षेत्र, उत्तर प्रदेश।
  • प्रभारी, कम्प्यूटर अनुभाग, प्राविधिक शिक्षा परिषद, उ.प्र., लखनऊ – ताकि परिषद की वेबसाइट www.bteup.ac.in पर सूचना प्रदर्शित की जा सके।
See also  RRB NTPC Graduate Reruitment 2026

Important Link

Download Notice Click Here
Check Result Click Here
Join Telegram Click Here
Join WhatsApp Click Here
BTEUP Official Website Click Here