Advertising..
Latest UpdateOther

AKTU BPharma Big Update: एकेटीयू ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, जानें पूरी डिटेल

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने बीफार्मा कोर्स के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 की विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित कर दिया है।

Advertising..

2 जनवरी 2026 को जारी इस नोटिफिकेशन में बताया गया है कि बीफार्मा प्रथम वर्ष और द्वितीय सेमेस्टर (केवल ओवर विषय) की परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होंगी। यह परीक्षाएं 11 फरवरी 2026 तक चलेंगी और ऑफ-लाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।

31 जनवरी तक मिलेगा मौका

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जो छात्र/छात्राएं बीफार्मा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर के केवल ओवर विषयों की परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें 31 जनवरी 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख के बाद 2 फरवरी 2026 तक परीक्षा फॉर्म भरे जाने और एग्जाम फीस जमा किए जाने का प्रावधान है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने ई-अभ्यास पोर्टल खोल दिया है।

छात्रों को खास हिदायत

एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित मेघावी ने छात्रों से अपील की है कि वे अपने संस्थान में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को समय पर जानकारी दें। साथ ही परीक्षा फॉर्म भरवाने और फीस जमा करवाने का काम निर्धारित समय में पूरा करें।

यह नोटिफिकेशन विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति/कुलसचिव/वित्त अधिकारी, अधिष्ठाता स्नातक/परास्नातक, संयुक्त/उप परीक्षा नियंत्रक, सुश्री सात्विका कौशर (प्रोग्रामर), विभागाध्यक्ष, जनसम्पर्क अधिकारी और स्टाफ ऑफिसर सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है।

छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे किसी भी तरह की देरी से बचें और तय समय सीमा के भीतर अपनी परीक्षा फॉर्म प्रक्रिया पूरी कर लें। अधिक जानकारी के लिए एकेटीयू की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

 

Er. Vinay Kumar

Vinay has completed his B.Tech in Computer Science Engineering. He has four years of experience in writing educational content. He creates clear, helpful study material and works to guide students preparing for competitive exams.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *